'लव मैरज' करना चाहती हैं सोनाक्षी!

चूंकि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा को सोनाक्षी के शॉट्स या मीडिज पहनने में परेशानी होती है तो क्या जब उन्हें यह जानकारी मिलेगी कि उनकी बेटी लव मैरिज करना चाहती हैं तो यह सुन कर उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। लेकिन यह खबर झूठी नहीं है। सोनाक्षी ने अपनी एक बातचीत में यह बात कही है कि उन्होंने तय किया है कि वह जब भी शादी करेंगी लव मैरिज ही करेंगी।
यदि आपकी लंबाई सोनाक्षी सिन्हा से ज्यादा है। आपके पास सेंस ऑफ ह्युमर हो। और आपकी इंटेलीजेंसी सोनाक्षी को प्रभावित करती हैं तो दबंग गर्ल सोनाक्षी का दिल आप जीत सकते हैं। किसी पुरुष की यह खासियत सोनाक्षी ने तब बताई जब उनसे पूछा गया कि वे कैसा पति चाहेंगी तो उन्होंने तपाक से बता दिया कि यदि किसी पुरुष के इन गुणों ने उन्हें प्रभावित कर दिया तो वे उसको दिल दे सकती हैं। इस बात का आप यह मतलब निकाल सकते हैं कि सोनाक्षी को लव मैरेज पर यकीन है।
ज्यादातर लोग मानते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के लिए जो दूल्हा खोजेंगे और जिससे कहेंगे सोनाक्षी शादी कर लेंगी। लेकिन ऐसा नहीं है। सोनाक्षी ठहरी आज की लड़की अरेंज मैरेज जैसी पुरानी बातों पर उन्हें यकीन नहीं है। पहले लड़के को देख परख लो फिर से शादी करो। सोनाक्षी भी इसकी हिमायती हैं। वे कहती हैं कि वह लव मैरेज करेंगी। लेकिन मां पापा की पसंद से हीं। शादी असफल रही तो सारा दोष मेरा होगा।


Click it and Unblock the Notifications











