माइकल का मून वॉक करेंगी सोनाक्षी

29 मार्च को साजिद खान की हिम्मतवाला पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म के जरिये काफी नये प्रयोग हो रहे हैं। फिल्म के जरिये पहली बार सोनाक्षी सिन्हा पूरे कपड़ो के साथ आयटम नंबर करने वाली हैं।

यही नहीं सोनाक्षी इस गाने में अपने लटके झटके में पॉप मु्यूजिक के परोधा माइकल जैक्सन के फेमस मून वॉक को भी करने वाली हैं। जिसका प्रशिक्षण खुद साजिद खान, सोनाक्षी को दे रहे हैं।

वैसे इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा परवीन बॉबी और श्रीदेवी की तरह भी डांस करते नजर आ रही हैं। फिल्म अस्सी के दशक की सुपरहिट फिल्म हिम्मतवाला की रीमेक है। फिल्म में अजय देवगन रीयल शेर से फाइट करते नजर आयेंगे तो वहीं दूसरी ओर फिल्म में पहली बार परेश रॉवल ब्रेक डांस करेंगे।

फिल्म को लेकर साजिद खान ने बड़े बड़े दावे किये हैं। फिल्म में पहली बार तमन्ना भी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। देखते हैं कि सोनाक्षी का मून वॉक, अजय देवगन की टाइगर फाइट हिम्तवाला के साथ क्या न्याय करती है? दर्शकों को साजिद की फिल्म अच्छी भी लगती है कि नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X