सोनाक्षी सिन्हा का पहला रियल स्टेट विज्ञापन, कुश ने किया डायरेक्ट!

अपने इस पहले एड शूट के बारे में बताते हुए कुश सिन्हा ने कहा हमने इस एड की पूरी शूटिंग घर पर ही की है। एड के क्रिएटिव से लेकर एड की पूरी शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन तक सबकुछ घर पर ही हुआ। इस एड के क्लाइंट भी हमारे साथ पूरे समय शामिल थे। उन्हें भी हमारा ये पूरा एड शूट बहुत ही पसंद आया। इस एड को प्रोड्यूस किया है शॉटगन मूवीज ने जो कि शत्रुघ्न सिन्हा की होम प्रोडक्शन कंपनी है। कुश सिन्हा जल्द ही किसी बड़ी फिल्म का भी हिस्सा बनने वाले हैं। हालांकि अभी तक कुछ डिसाइड नहीं हुआ है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली ही फिल्म से 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी और उसके बाद भी लगातार सोनाक्षी ने एक के बाद एक हिट फिल्में देकर खुद को बॉलीवुड का एक मह्तवपूर्ण हिस्सा बना लिया। सोनाक्षी ने बॉक्स ऑफिस के सभी हिट एक्टर्स जैसे सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन के साथ फिल्में की हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने हमेशा अपनी इच्छा जाहिर की है कि वो अपने भाई कुश सिन्हा के साथ काम करना चाहती हैं। इस रियेल स्टेट के विज्ञापन से तो शुरुआत हो ही गयी है। उम्मीद है कि जल्द ही कुश और सोनाक्षी मिलकर एक बड़ी फिल्म का हिस्सा होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











