सलमान के कारण दोस्त बने कैट-सोनाक्षी
बॉलीवुड में काफी पहले ऐसा अफवाह थी कि दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और कैटरीना कैफ के बीच कुछ टेंशन चल रही है। लेकिन अब लगता है कि दोनों ने अपनी टेंशन भूला दोस्ती का हाथ मिलने में ही समझदारी समझी। जी हां दबंग और कूल कैट में दोस्ती हो गई है।
इनकी दोस्ती की बड़ी वजह है बॉलीवुड के बॉडीगार्ड सलमान खान। आज कल सोनाक्षी सलमान की फिल्म दबंग 2 में काम कर रही हैं। इधर कैटरीना भी सलमान की अच्छी दोस्तों में से एक हैं बल्कि वो फिलहाल सबसे खास हैं। पहले खबरें आई थी कि इन दोनों के बीच जमकर मतभेद चल रहे हैं। इतना ही नहीं सोनाक्षी ने तो कैट के उपर ही धावा बोल दिया था।
कुछ समय के बाद खुद ही दबंग गर्ल को अपनी गलती का अहसास हुआ और इन्होंने कैटरीना से माफी भी मांग ली।
फिर जल्द ही दोनों ने अपने अपने गिले शिकवे भुला दिये और एक दूजे के गले लग गए। कैटरीना और सोनाक्षी दोनों ही हाल में सलमान खान के भाई सोहेल की पत्नी सीमा खान के बांद्रा स्थित स्पा में देखी गई।
ये दोनों आपस में इस तरह से घुली मिली दिखाई दें रहीं थी कि जैसे इनके बीच पहले कुछ हुआ ही नहीं था। अब माजारा लोगों को समझ नहीं आया। फिर तभी उनके साथ दिखाई दे दिये सलमान तो शायद आपको भी यह माजरा समझ आ ही गया होगा।


Click it and Unblock the Notifications