अलग होंगे सोनाक्षी के आइटम सॉंग

सोनाक्षी सिन्हा जो भी करती हैं वो कुछ अलग ही होता है। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने अब आईटम सॉंग को में भी कुछ नया तड़का लगाने की कोशिश में हैं। सोनाक्षी सिन्हा साजिद खान की आने वाली फिल्म हिम्मतवाला में एक आईटम सॉंग करने वाली हैं और खबर है कि इस आईटम सॉंग में सोनाक्षी जीनत अमान और श्रीदेवी की तरह दिखेंगी। सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वो कभी भी आजकल के आईटम सॉंग नहीं करेंगी जिनमें काफी तड़क भड़क और कम कपड़ों में जिस्म का दिखावा होता है। सोनाक्षी ने कहा कि गो गो गोविंदा जैसै आईटम सॉंग में भी कोई बुराई नहीं है क्योंकि उनमें कोई अभद्रता नहीं है।

सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भले ही आज तड़क भड़क गीतों का दौर आ गया है लेकिन गो गो गोविंदा जैसै आईटम गीत में भी कोई बुराई नहीं है। सोनाक्षी ने कहा कि वो भी आईटम डांस करना चाहती हैं लेकिन वो आजकल के हिसाब से आईटम सॉंग नहीं करना चाहतीं जैसे करीना, कैटरीना वगैरह करती हैं क्योंकि उन्हें इस तरह के डांस बहुत ही बेहूदे लगते हैं। हिम्मतवाला में सोनाक्षी सिन्हा के आईटम सॉंग के बोल हैं थैंक गॉड इट्स फ्राईडे। इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा ने जीनत अमान और क्षीदेवी को भी कॉपी किया है।

वैसे सोनाक्षी सिन्हा चाहे जो भी कह लें असल में बात तो ये है कि सोनाक्षी को भी मुन्नी बदनाम हुई, शीला की जवानी और फेविकॉल जैसै आईटम सॉंग करने का मन तो है लेकिन वो ऐसे डांस कर नहीं सकतीं अपने बड़े हुए वजन के कारण। लेकिन अब सोनाक्षी भला इस बात को कैसे मानेंगी इसलिए वो ये बोलकर कि तड़क भड़क गानों को करने में उन्हें कोई इंट्रेस्ट नहीं इस बात को खत्म करना चाहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा चाहती तो हैं कि वो भी करीना कपूर और कैटरीना कैफ की तरह आईटम गर्ल बनें लेकिन बेचारी सोनाक्षी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X