गांव की गोरी ही नहीं विदेशी छोरी भी बन सकती हैं 'सोनाक्षी'

सोनाक्षी ने एफएचएम पत्रिका के मुखपृष्ठ के अनावरण के अवसर पर कहा, मुझे लगता है कि हर फोटो शूट या फिल्म में अलग दिखना अच्छा है। मुझे लगता है कि मेरे सभी फिल्मकार मुझे साड़ी में पेश कर रहे हैं, मुझे लगा कि यदि मैं इस फोटो शूट में पश्चिमी परिधानों में दिखूंगी तो अच्छा होगा। एक कलाकार के तौर पर यह बदलाव बहुत जरूरी है।
आपको बता दें कि दंबग के बाद सोनाक्षी की इस साल कोई फिल्म नहीं आयी है। लेकिन वो जोकर, दबंग 2 और लुटेरा फिल्मो में अगले साल नजर आयेगी लेकिन इन तीनों ही फिल्मों में भी सोनाक्षी का रोल देसी ही है।


Click it and Unblock the Notifications











