रणवीर के बाद इमरान भी सोनाक्षी के मुरीद

इस शुक्रवार को पर्दे पर एकता कपूर की मेगाबजट वाली फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा!' रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है इसलिए फिल्म के सितारे टीवी के मशहूर शो में आकर जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा!' की टीम पहुंच सोनी के ऐतिहासिक लीजेंड शो 'सी.आई.डी.' के सेट पर जहां फिल्म के अभिनेता इमरान खान ने जमकर सोनाक्षी सिन्हा के कसीदे पढ़े।

इमरान पूरी तरह से सोनाक्षी के मुरीद दिखे, इमरान ने कहा कि सोनाक्षी एक पूरी तरह से काम के प्रति समर्पित अभिनेत्री हैं। वह कभी भी टाइम वेस्ट नहीं करती हैं। वो समय पर सेट पर आती थी और अपने निश्चित समय में अपना पूरा काम निपटाती थी, उसकी इस बात ने मुझे काफी प्रभावित किया है। शी इज रियली हार्ड वर्कर एंड प्रोफेशनल। इमरान ने कहा कि आप लोग इस बात का अंदाजा अच्छे से लगा सकते है क्योंकि सोनाक्षी 'सी.आई.डी.' के सेट पर 11: 30 बजे ही आ गयीं जबकि मैं चाहकर भी 12:30 बजे से पहले नहीं आ पाया।

देखें सोनाक्षी-इमरान की खूबसूरत कैमेस्ट्री को

गौरतलब है कि सोनाक्षी की रेगुलरिटी औऱ टाइम मैनेजमेंट की तारीफ अभिनेता रणवीर सिंह ने भी की थी फिल्म लुटेरा के समय। रणवीर सिंह ने भी सोनाक्षी से समय बद्ध तरीके से काम सीखने की बात कही थी जो इस बार इमरान खान दोहरा रहे हैं। अगर दो लोग अलग-अलग जगह एक ही बात बोले तो समझ लेना चाहिए कि बात में सत्यता है, तो इसलिए हमें भी सोनाक्षी की तारीफ करनी चाहिए और दिल से बोलना चाहिए वेलडन सोनाक्षी।

गौरतलब है कि 2010 की सफल फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के अगले संस्करण 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा!' की निर्माता एकता कपूर हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान लीड रोल में हैं। फिल्म अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम की कहानी से प्रेरित हैं तो सोनाक्षी का किरदार मंदाकिनी के जीवन से प्रभावित बताया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X