सोनाक्षी मोटी नहीं, कई एक्ट्रेसेस से दुबली हैं- लव सिन्हा!
लव सिन्हा ने आइएनएस से कहा सोनाक्षी मेहनती लड़की हैं। फिल्म जगत में चंद लोगों के बारे में ही क्यों बातें की जाती हैं और उन लोगों को क्यों नज़र अंदाज किया जाता जो कि अपेक्षाकृत ज्यादा मोटे हैं। लव की बातों से तो यही लगता है कि उन्हें नहीं लगता उनकी बहन सोनाक्षी का वजन ज्यादा है। लव ने बाकी जीरो साइज और पतली दुबली एक्ट्रेसेस पर कमेंट करते हुए भी कहा "क्या यह जरुरी है कि हर एक्ट्रेस दुबली हो या दुबला होने के लिए सेट पर बेहोश होना शुरु कर दे?"
लव ने आगे कहा मैं विभिन्न शारीरिक संरचनाओं में मौजूद खूबसूरती की प्रशंसा करता हूं। अन्य अभिनेत्रियों की तुलना में सोनाक्षी दुबली हैं। वह जैसी हैं दर्शक उसी रुप में उन्हें स्वीकार करते हैं और पसंद भी करते हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी के वजन को लेकर एक बार फिर से इतनी संख्या में चल रही बातों के पीछे उनका आर राजकुमार का वो गाना है जिसमें वो साड़ी में भीगी हुई पानी से बाहर आ रही हैं। हालांकि सोनाक्षी बहुत खूबसूरत दिख रही हैं लेकन उनका बढ़ा हुआ वजन उनकी गीली साड़ी में साफ नज़र आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












