सोनाक्षी मम्मी पापा के साथ जाती हैं लेट नाइट पार्टीज में!
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना कि उनके घर पर उन्हें रात के 1:30 बजे से लेट आने की परमिशन नहीं है। सोनाक्षी सिन्हा ने ये भी कहा कि वो भले ही एक एक्ट्रेस हैं लेकिन अपने घर वालों के लिए वो आज भी बच्ची ही हैं। उन्हें ये भी कहा कि वो अगर घर पर लेट आती हैं तो उन्हें घरवालों से डांट सुननी पड़ती है। सोनाक्षी सिन्हा के पिता यानी शत्रुघ्न सिन्हा वैसे भी वक्त को लेकर काफी पाबंद है। उनके साथ ही सोनाक्षी की मां भी उन्हें हमेशा ही टाइम पर आने और टाइम पर जाने पर ही जोर देती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ दिन पहले ये भी कहा था कि वो कुछ भी करती हैं वो सिर्फ अपने लिए करती हैं। ना कि किसी और को कुछ जताने के लिए या कुछ साबित करने के लिए।
सोनाक्षी सिन्हा ने ये भी कहा कि उन्हें उनके घर वालों ने काफी आजादी दी है लेकिन वो कभी भी इस आजादी का गलत फायदा नहीं उठातीं हैं। सोनाक्षी ने कहा कि वो हमेशा टाइम पर ही घर आती हैं चाहे वो कोई पार्टी ही क्यों ना हो। वैसे आपको बता दें कि अगर इससे भी लेट सोनाक्षी को बाहर रहना होता है तो उनके माता पिता भी उनके साथ जाते हैं जैसा कि हाल ही में सभी ने देखा फिल्म लुटेरा की लेट नाइट पार्टी के दौरान। जब सोनाक्षी का साथ देने के लिए सोनाक्षी के मम्मी पापा भी उनके साथ पार्टी में शामिल हुए थे। मम्मी पापा के साथ ही सोनाक्षी पार्टी में आईं और उन्हीं के साथ पार्टी से चली भी गयीं। रणवीर सिंह भी अकेले ही पार्टी में आए और पूरी पार्टी के दौरान दोनों अलग अलग ही दिखे।
सोनाक्षी सिन्हा की वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा हाल ही में रिलीज हुई है। लेकिन फिल्म को पहले पार्टी की तरह बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। ना ही सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग को कुछ खास पंसद किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











