सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगीं ये एक्ट्रेस- 2019 में तीन फिल्में फाइनल
2018 में हैप्पी फिर भाग जाएगी में दिखने के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा साल 2019 के लिए काफी उत्साहित हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इस साल मैं तीन फिल्मों में व्यस्त हूं। पहले मिशन मंगल का आखिरी शेड्यूल खत्म करूंगी, फिर कलंक की शूटिंग और इसके बाद शुरु होगी दबंग की शूटिंग शुरु होगी।
जी हां, अरबाज खान के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी फाइनल कर दिया है कि दबंग 3 की शूटिंग अप्रैल- मई तक शुरु कर दी जाएगी। सलमान खान की यह फिल्म 2019 अंत या 2020 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।

खास बात है कि सोनाक्षी की ये तीनों ही फिल्में काफी अलग हैं। कलंक एक मल्टीस्टारर पीरियड ड्रामा है जो 40 के दशक में सेट अप किया गया है। फिल्म में सोनाक्षी के साथ आदित्य रॉय कपूर, वरूण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त दिखेंगे।
वहीं, मिशन मंगल भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा। फिल्म में सोनाक्षी , अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और नित्या मेनन मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
और आखिर में बारी आती है दबंग 3 की। भारत की शूटिंग खत्म करते सलमान खान दबंग की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म में भी सलमान के साथ सोनाक्षी नजर आने वाली हैं. हालांकि फिल्म में सोनाक्षी के किरदार काफी छोटा होगा, ऐसी खबर आ रही है। खैर, देखना दिलचस्प होगा कि इन फिल्मों से सोनाक्षी का करियर कैसा करवट लेता है।


Click it and Unblock the Notifications
