शादी के बाद बिकिनी पहनने से डरती हैं सोनाक्षी सिन्हा! बोलीं- मुझे डर लगता है पता नहीं कि कौन कब...

Sonakshi Sinha : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। जब से सोनाक्षी की शादी हुई है तब से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में खास रहती हैं। शादी के बाद से सोनाक्षी अपने धर्म परिवर्तन को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने ना सिर्फ अपने धर्म परिवर्तन को लेकर जवाब दिया है बल्कि उन्होंने अपने स्विमवियर पहनने को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है।
स्विमवियर पहनने से डरती हैं सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में Hauterrfly को इंटरव्यू दिया था। सोनाक्षी से इस इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वह स्विमवियर में अपनी बॉडी को लेकर कॉन्शियस हैं ? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि- हां, हमेशा ही जब से मैं बड़ी हो रही थी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं मुंबई में स्विम नहीं करती। मैं तो भारत में स्विम ही नहीं करती। क्योंकि मुझे नहीं पता कि कौन कहां से मेरी तस्वीर खींच ले और फिर वो तस्वीर इंटरनेट पर उछल जाएगी। मैं तो जब भी ट्रैवल करती हूं तभी स्विम करती हूं।
18 साल की होने पर फिटनेस पर दिया था ध्यान
एक्ट्रेस ने आगे अपनी फिटनेस को लेकर बात कही एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वह जब 18 साल की थीं जब उन्होंने जिम जाना शुरू किया था। सोनाक्षी ने कहा कि सिर्फ थोड़ी देर ही ट्रेडमिल पर वॉक करके थक जाती थी। उस समय मैंने सोचा कि मैं छोटी हूं अभी इतना सब मैं एक साथ नहीं कर सकती, लेकिन हां तब से नए सफर की जरूर शुरुआत हुई थी और फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया था।


Click it and Unblock the Notifications