ट्विटर छोड़ सोनाक्षी सिन्हा ने फिर निकाली भड़ास- मुझ तक नहीं पहुंच पाओगे, यहां मैं ही विजेता हूं
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में ट्विटर पर बढ़ती हुई बहस के बाद सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर से लेकर सलमान खान तक कई बड़े स्टार्स ट्रोल हुए। नतीजा, सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने लिखा कि ट्विटर पर ज्यादा नकारात्मकता और नफरत है। वह अपनी जिंदगी में ये सब नहीं जोड़ना चाहती।
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर डिलीट करने से पहले एक नोट लिखा, "नेगेटिविटी से खुद को दूर रखने के लिए वह सबसे पहला फैसला ट्विटर से दूर रहने का कर रही हैं। मैं अपना ट्विटर अंकाउट डिएक्टिवेट कर रही है। बाय गाइज।"

इस पोस्ट को सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, आग लगे बस्ती में मैं अपनी मस्ती में, बाय ट्विटर। फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा के इस बड़े कदम के बाद अब उन्होंने एक और पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जहां पर उन्होंने ये ऐलान किया है कि वही इसकी विजेता हैं। ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। जिसकी तेजी से चर्चा हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications