शर्टलैस जहीर इकबाल के साथ बिकिनी में कोजी हुई सोनाक्षी सिन्हा, लोग बोले- कुमार विश्वास को तमाचा

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Romance: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। वहीं पिछले दिनों मुकेश खन्ना और कुमार विश्वास की टिप्पणियों के बाद सोनाक्षी खूब विवादों में आ गई थीं। इसी बीच अब सोनाक्षी और जहीर की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर बवाल काट दिया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वेकेशन की कुछ सीरीज फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर का अब तक का सबसे रोमांटिक और कोजी अवतार देखने को मिल रहा है। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं सोनाक्षी जहां ब्लैक बिकिनी में हॉट और सेक्सी अवतार में दिखाई दे रही हैं तो वहीं जहीर इकबाल शर्टलैस अंदाज में बेहद सेंसु्अल दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं और कमेंट सेक्शन में नेटिजंस मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने तो यहां तक लिख दिया, "कुमार विश्वास को तमाचा है ये तस्वीरें।" इसके साथ ही कुछ लोग सोनाक्षी की इस ट्रिप से और भी तस्वीरों और वीडियो की डिमांड कर रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनमे ट्रोल्स पर भी बेबाक अंजाद में रिप्लाई करती हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी काफी विवादों में रही थी। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर कई बड़े सेलेब्स ने भी उनकी शादी की आलोचना की थी।


Click it and Unblock the Notifications