राउडी सोनाक्षी को देखकर शत्रुघ्न सिन्हा चिंतित नहीं हुए!
सोनाक्षी से जब पूछा गया कि उनके इस राउडी कैरेक्टर को देखकर क्या उनके पापा शत्रुघ्न सिन्हा को किसी तरह की कोई चिंता हुई तो इसपर सोनाक्षी ने कहा कि पापा को मेरी नहीं बल्कि उन गुंडो की चिंता हुई जिन्हें मैंने फिल्म में मारा है। सोनाक्षी ने कहा कि प्रभु देवा के साथ उन्होंने राउडी राठौर जेसी एक्शन फिल्म की है लेकिन फिल्म में उन्हें कुछ खास करने को नहीं मिला। आर राजकुमार में जब प्रभु देवा ने उन्हें गुंडो की पिटाई करने को कहा तो सोनाक्षी काफी खुश हो गयीं। सोनाक्षी ने कहा कि गुंडो को मारने में बहुत मजा आया।
शाहिद कपूर की कुछ दिन पहले रिलीज हुई एक्शन कॉमेडी फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो फ्लॉप हो गयी थी। लेकिन जब शाहिद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं पुरानी बातों के बारे में नहीं सोचता। जो हो गया वो हो गया। उसके बारे में सोच सोचकर परेशान होने से क्या होगा। शाहिद कपूर ने ये भी कहा कि प्रभु देवा के साथ काम करके उन्हें काफी मजा आया। खासतौर पर प्रभु देवा का डांस उन्हें काफी पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications
