लीजिये अब भगवान का भी दिल आ गया सोनाक्षी पर...

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के केवल दक्षिण भारतीय लोग ही दीवाने नहीं है बल्कि हिंदी दर्शकों में भी वो खासा लोकप्रिय हैं। बीते जमाने के दर्शकों से लेकर मौजूदा समय के कलाकार भी रजनी सर के खासे फैन हैं लेकिन अगर आज के हीरो-हिरोईन के फैन रजनीकांत हो जायें तो वाकई में उस न्यूकमर में दम होगा।

सोनाक्षी सिन्हा की हसीन अदाएं

तो दोस्तों वाकई में उस न्यूकमर में दम है, जानना चाहते हैं कौन हैं वो तो वो कोई और नहीं बल्कि आप सबकी चहेती सोनाक्षी सिन्हा हैं। जिनके साथ रजनीकांत फिल्म 'लिंगा' कर रहे हैं, इस फिल्म से ही सोना मैडम तमिल फिल्मों में पदार्पण कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि सुपरस्टार रजनीकांत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से और जल्द सीखने की कला से बेहद प्रभावित हैं। फिल्म की यूनिट की ओर से कहा गया है कि "यह सोनाक्षी की दक्षिण भारतीय फिल्मों में शुरुआत है और रजनीकांत सर सहित हम सब लोग सोनाक्षी की इस बात से मुग्ध हैं कि उन्होंने कितनी तेजी से दक्षिण भारतीय फिल्म के तौर-तरीके सीख लिए हैं।"

सूत्र ने कहा, "यह सोनाक्षी के लिए विदेशी भाषा है, फिर भी शूटिंग के दौरान वह बहुत जल्द सीख लेती थीं और हर सीन एक ही बार में पूरा हो जाता था।"फिल्म के निर्देशक के. एस. रविकुमार हैं। सोनाक्षी और अनुष्का शेट्टी फिल्म में मुख्य महिला किरदार निभा रही हैं। ऑस्कर विजेता संगीतकर ए. आर. रहमान फिल्म का संगीत दे रहे हैं।

मालूम हो कि फिल्म 'लिंगा' को यह नाम उनके एक नाती के नाम पर दिया गया है। लिंगा, अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के दूसरे बेटे हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत की बेटी हैं।
फिल्म का निर्देशन करने वाले के.एस. रविकुमार ने मंगलवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर 'लिगा' शीर्षक वाला एक पोस्टर साझा किया। पोस्टर में सुपरस्टार के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अनुष्का शेट्टी और ए.आर. रहमान नजर आ रहे हैं। दो ऑस्कर विजेता संगीतकार रहमान की रजनीकांत के साथ उनकी सातवीं फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X