'दबंग में सलमान खान जबरदस्त लगे थे, उससे पहले मैं सलमान खान की फैन नहीं थी'
दबंग 3 की शूटिंग शुरु हो चुकी है और सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म का पहला भी खत्म कर लिया है। दबंग सीरिज में रज्जो की भूमिका से सोनाक्षी ने काफी लाइमलाइट बटोरा हैं। फैंस उन्हें इस किरदार में बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान दबंग 3 पर बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि दबंग फ्रैंचाइजी में आगे भी फिल्में बनती रहें।
सोनाक्षी ने कहा, दबंग सीरिज से एक बार फिर जुड़कर काफी अच्छा लग रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि इस सीरिज की और फिल्में बनती रहें। 2010 में बनी यह फिल्म अपने आप में एक अलग ही तरह की फिल्म थी। इसने एक नया ट्रेंड शुरु किया। दबंग एक कल्ट फिल्म है। यह बनती रहनी चाहिए।

वहीं, सलमान खान के साथ काम करने को लेकर सोनाक्षी ने कहा- इंडस्ट्री में आने से पहले मैं एक्टर्स की ओर ज्यादा आकर्षित नहीं थी। इसीलिए दबंग से पहले सलमान मेरे लिए सिर्फ फैमिली फ्रेंड की तरह थे, मैं उनकी फैन नहीं थी। लेकिन दबंग में उनका काम देखकर मैं उनकी फैन बन गई। जिस तरह उन्होंने चुलबुल पांडे के किरदार को निभाया है, वह कोई और नहीं कर सकता।
रज्जो के किरदार पर एक्ट्रेस ने कहा- रज्जो का किरदार तो मेरे खून में है। मैं इसे नींद में भी निभा सकती हूं। मेरा डायलॉग थप्पड़ से डर नहीं लगता... बहुत पसंद किया गया। आज भी जब कहीं जाती हूं तो लोग मुझे इस डायलॉग को बोलने के लिए कहते हैं। यह एक कलाकार के लिए बड़ी बात होती है कि उसके किरदार और डायलॉग को लोग याद रखें।


Click it and Unblock the Notifications












