देश भर में एक करोड़ से भी ज्यादा हैं सोनाक्षी के चाहने वाले
सोनाक्षी ने इतना प्यार देने के लिए अपने सभी फैंस को ढेर सारा धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उनके फेसबुक फैंस की संख्या एक करोड़ के पार हो गयी है। अगर इसी तरह से लोग उन्हें प्यार देते रहे तो एक दिन वो शाहरुख, सलमान, अमिताभ को भी कड़ी टक्कर देंगी। सोनाक्षी ने वैसे अपने एक करोड़ फैंस की संख्या से बॉलीवुड की कई पुरानी और बेहतरीन अभिनेत्रियों केो पीछे छोड़ दिया है। इस वक्त फेसबुक पर सबसे ज्यादा पॉपुलर एक्ट्रेसेस में सोनाक्षी का भी नाम है और सोनाक्षी का कहना है कि आने वाले समय में अपने काम से वो अपने चाहने वालों की संख्या में और भी इजाफा कर लेंगी।
सोनाक्षी सिन्हा जो कि बॉलीवुड के शॉट गन कहे जाने वाले एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं ने दबंग फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। सलमान खान ने अपनी फिल्म के जरिये सोना को बॉलीवुड में एक धमाकेदार एंट्री दी और उसके बाद से सोनाक्षी के करियर का तारा भी तेजी से जगमगाने लगा। एक के बाद एक सोना को बेहतरीन फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और सोनाक्षी ने सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार जैसे कई बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स के साथ फिल्में कीं। यहां तक कि पिछले साल तो रिलीज हुई अधिकतर फिल्मों में सोना नज़र आईं।


Click it and Unblock the Notifications
