26/11 के दिन सोनाक्षी के साथ बदसलूकी

By Neha Nautiyal

26/11 को मुंबई में एक एनजीओ द्वारा इस आतंकी हमले के शिकार लोगों को याद करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची नवोदित बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को बदसलूकी का शिकार होना पड़ा।

सोनाक्षी लगभग एक घंटा इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं और जैसे ही वो उठ के जाने लगीं उनके कुछ फैन्स उनके पीछे-पीछे चलने लगे। इस समूह में वहां मौजूद कुछ और युवक भी घुस गए और सोनाक्षी पर घटिया और छिछोरी टिप्पणियां करने लगे।

ये देखकर कार्यक्रम के आयोजकों ने जैसे तैसे सोनाक्षी को उनकी कार तक सुरक्षित पहुंचाया। लोगों का इतना बुरा बर्ताव देखकर सोनाक्षी की आंखों में आंसू आ गए और वो तुरंत कार्यक्रम स्थल से निकल गई। ये कोई पहली घटना नहीं है जबकि किसी अभिनेत्री या महिला के साथ सार्वजनिक स्थान पर बदसलूकी की गई।

अभी हाल ही में दिल्ली मैराथन में अभिनेत्री गुल पनाग के साथ भी कुछ इसी तरह का वाकया हुआ था। गुल के मुताबिक मैराथन को दौरान लोग उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश कर रहे थे।

क्या सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ इस किस्म की अभद्रता हमारे पुरुष समाज का एक काला चेहरा पेश नहीं करती। अपनी राय और टिप्पणियां देने के लिए नीचे बने कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X