''कलंक में मेरे किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया है, मैं फिल्म को लेकर खुश हूं..''
फिल्म कलंक में सोनाक्षी सिन्हा ने सत्या का किरदार निभाया है, जिसे एक तरफ कमजोर और दूसरी ओर उतनी ही मजबूत दिखाया गया है। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई है। सोनाक्षी ने इस बारे में बात करते हुए कहा- फिल्म को लेकर लोगों ने शानदार रिस्पॉस दिया है। लोग मेरे किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं। मैं खुश हूं।
बता दें, फिल्म में सोनाक्षी के किरदार की लंबाई ज्यादा नहीं है। लेकिन फिर भी इन्हें बाकी किरदारों की तुलना में ज्यादा तारीफ मिल रही है। उनके सधे हुए अभिनय को लोगों ने पसंद किया है।

अपने किरदार सत्या के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- एक ऐसे किरदार को निभाना जो बहुत दर्द में है, जो मर रही है.. आसान नहीं था। अभिषेक वर्मन ने मुझसे मेरा बेस्ट निकालवाने में काफी मदद दी। आज तक के निभाए सभी किरदारों में सत्या से मुझे बहुत संतुष्टि मिली है।
वहीं, मल्टीस्टारर फिल्म में काम करने की बात को लेकर सोनाक्षी ने कहा- मल्टीस्टारर फिल्म में अपनी जगह बनाना मेरे लिए मुश्किल नहीं है। हर किसी का किरदार कहीं ना कहीं कहानी को आगे ले जाता है। यदि मल्टीस्टारर फिल्म में आप अपने रोल की लंबाई देखने लगेंगे तो फिल्म कभी नहीं बनेगी।
बता दें, अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज हुई है। फिल्म ने अब तक 45 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। हालांकि समीक्षकों से फिल्म को निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है।


Click it and Unblock the Notifications












