2013 में भी सोना की चांदी
साल 2013 की शुरआत में ही सोनाक्षी सिन्हा के हाथ में लुटेरा, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई- 2, बुलैट राजा जैसी बड़ी बैनर की फिल्में हैं। इन फिल्मों के बारे में बताते हुए सोनाक्षी ने कहा "2013 में मेरे पास लुटेरा, वंस अपॉन ए टाइम इन मंबई- 2 जैसी फिल्में हैं। मैं बुलैट राजा, रैम्बो राजकुमार की शूटिंग प्रभुदेवा और शाहित कपूर के साथ करने जा रही हूं। साथ ही थुप्पक्की के रिमेक में भी मैं काम कर रही हूं। मेरा हाथ भरा हुआ।" साथ ही उन्होंने कहा "जब आपकी मेहनत के कारण लोग आपको पंसद करते हैं तो अच्छा लगता है। मैंने हमेशा मेहन की है।"
ज्ञात हो कि साल 2012 में सोनाक्षी सिन्हा ने राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2 जैसी हिट फिल्में दी हैं साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार, सलमान खान और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड के बड़े एक्टरों के साथ भी काम किया है। इस साल भी सोनाक्षी के हाथों में बड़े बैनर और बड़े एक्टरों की फिल्में हैं तो आखिर सोनाक्षी की चांदी ही चांदी हुई ना इस साल। तो सोना के साथ हम भी यही कहना चाहते हैं कि साल 2013 में सोना की चांदी ही चांदी।


Click it and Unblock the Notifications
