'जोकर' अक्षय के लिए आईटम नंबर करेंगी सोनाक्षी

Sonakshi Sinha
मस्त-मस्त आंखो की मल्लिका सोनाक्षी सिन्हा अभी तक केवल अपनी मदहोश आंखो से लोगों का दिल चुराया था लेकिन अब वो अपने लटके-झटकों से लोगों का दिल चुराने की तैयारी में है। जीं हां शॉटगन की बेटी सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म जोकर में आईटम नंबर करने वाली है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये आईटम नंबर मु्न्नी की बदनामी और शीला की जवानी से कहीं ज्यादा भारी होगा।

आपको याद होगा कि जब दंबग प्रदर्शित होने वाली थी तो सोनाक्षी ने डंके की चोट पर ऐलान किया था कि वो फिल्मों में एक्टिंग करने आयी है ना कि आईटम नंबर करने। लेकिन अब वो ही सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म जोकर में आईटम नंबर करती आयेंगी। फिल्म में वो एक नाचने वाली के किरदार में हैं, इसलिए जाहिर है फिल्म में आईटम नंबर होंगे ही। इसलिए सोनाक्षी ये डांस करेंगी। ये कहना है खुद मिस सिन्हा का।

खैर आपको बता दें कि जोकर में सोनाक्षी को आईटम बनाने की जिन्मेदारी उसी महारथि को दी गई है जिन्होंने मुन्नी को बदनाम और शीला को जवान बना दिया यानी कि फरहा खान को। जिनका दावा है कि सोनाक्षी, मलाइका और कैटरीना दोनों पर भारी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि फरहा खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया यह आइटम नंबर लोगों को सीटिंया बजाने पर मजबूर कर देगा। फिल्म में सोनाक्षी के हीरो हैं अक्षय कुमार ।

वहीं सोनाक्षी भी अपने इंगिलश डांस की कामयाबी के प्रति आश्वस्त नजर आ रही हैं। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि डांस करले इंगलिश में और नाच ले तू हिंदी में, फिलहाल यहां पर तो हिंदी ही हिंदी में नाच रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X