..................... Sonakshi Sinha Getting Married With Zaheer Iqbal Ramayan Family Of Shatrughan Sinha - Hindi Filmibeat

घर- रामायण, पापा- शत्रुघन, भाई- लव कुश, चाचा- राम लक्ष्मण भरत, और पति जहिर इकबाल, हसीना की उड़ी खिल्ली

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Shatrughan Sinha

Sonakshi Sinha Troll: सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और हाल ही में उन्हें संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। बता दे कि वह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है। लेकिन इस वक्त वह जाहिर इकबाल के साथ अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।

दरअसल खबर आ रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जाहिर इक़बाल 23 जून को शादी करने वाले हैं। लेकिन दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं और इसी के चलते सोशल मीडिया पर भी खूब बवाल देखने को मिल रहा है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा जा रहा है।

इस वीडियो में लिखा हुआ देखा जा सकता है कि घर का नाम रामायण, पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा, भाई का नाम लव और कुश, चाचा का नाम राम, लक्ष्मण और भरत, लेकिन पति का नाम जाहिर इकबाल। अगर आप इसका मतलब नहीं समझ पा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इसका काफी दिलचस्प मतलब है।

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा के बंगले का नाम रामायण है। तो वही शत्रुघ्न सिन्हा के पिता के चार बेटे थे। इसी के चलते उन्होंने अपने चारों बेटों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न रख दिया। तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाइयों का नाम लव और कुश है। लेकिन अब अभिनेत्री दूसरे धर्म के एक्टर जाहिर इकबाल के साथ में शादी करने जा रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के इस कदम के बाद कुछ लोगों ने तो उन पर गुस्सा भी जाहिर किया। इसी के अलावा आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ में दबंग फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज के समय में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और इंडस्ट्री में भी उनका एक अलग ही दबदबा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X