सोनाक्षी पर भी चढ़ा हनी सिंह का नशा, धरा सेक्सी लुक
सोनाक्षी सिन्हा भी आज कल के जवां दिलों की धड़कन हनी सिंह की दीवानी हो गई है। फिल्म बॉस के हिट सांग... आंटी पुलिस बुला लेगी... वाले गाने पर हनी की आवाज में थिरकने वाली सोनाक्षी सिंह बहुत जल्द आपको 'सुपरस्टार' शीर्षक वाले वीडियो में दिखायी देंगी जिसे की सुरों से सजायेंगे हनी सिंह। कहा जा रहा है कि हनी सिंह के इस वीडियो एलबम के लिए सोनाक्षी काफी हॉट और सेक्सी लुक में नजर आयेंगी।
बताया जा रहा है कि हनी सिंह का यह एलबम आठ से 10 मिनट की लघु फिल्म है, जिसमें यो यो हनी सिंह अपने अगले एलबम के नवीनतम गानों के साथ शामिल होंगे। उनकी पहली लघु फिल्म का नाम 'सुपरस्टार' है, जिसमें सोनाक्षी नजर आएंगी।"
बड़े पर्दे पर अक्सर पारंपरिक और देसी अवतार में दिखीं सोनाक्षी वीडियो में पूरी तरह स्टाइलिश लुक में दिखेंगी। सुनने में आ रहा है कि सोनाक्षी वीडियो में बाइकर जैकेट, क्रॉप टॉप्स और डेनिम शॉर्ट्स पहने दिखेंगी। सोनाक्षी का यह लुक उनकी निजी जिंदगी के स्टाइल से काफी मिलता-जुलता है।
सोनाक्षी के चाहने वाले उनके 'सुपरस्टार' वीडियो का बेताबी और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि सोनाक्षी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












