'आप अपराधी से कम नहीं..' कैटरीना कैफ की प्राइवेट प्रेग्नेंसी तस्वीरें क्लिक करने पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा

Sonakshi Angry on Katrina Pregnancy Pic: कुछ दिनों पहले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और पता चला था कि काफी जल्दी वो मां-बाप बनने वाले हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा है कि पैपराजी पर सोनाक्षी सिन्हा बुरी तरह से भड़क गई हैं।
सोनाक्षी ने पैपराजी को अपराधी तक कह डाला है। बता दें कि अकीरा एक्ट्रेस इसलिए भड़की हैं क्योंकि पैपराजी ने कैटरीना कैफ की प्राइवेट प्रेग्नेंसी वाली तस्वीरें क्लिक की थीं। एक पोर्टल ने कैटरीना कैफ की तस्वीर तब क्लिक की थी जब वो बालकनी में आराम करती हुई नजर आईं थीं।
ये कैटरीना की निजी तस्वीरें थीं जिसपर लोग भड़क रहे हैं। इस तस्वीर में कैटरीना कैफ को अपना बेबी बंप को सहलाते हुए देखा गया था। हालांकि विवाद बढ़ते देख उन तस्वीरों को डिलीट कर दिया गया था। कई लोगों ने इन तस्वीर पर अपना गुस्सा जाहिर किया था।
सोनाक्षी सिन्हा ने गुस्से में दिया जवाब
पोर्टल की कड़ी आलोचना करते हुए सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा फूटा है। उन्होने कहा, "आपको क्या हो गया है????? एक महिला की बिना सहमति के उसके ही घर में तस्वीर खींचना और उसे सार्वजनिक मंच पर प्रकाशित करना???? आप किसी अपराधी से कम नहीं हैं। शर्मनाक।" इसके बाद कैटरीना-विक्की को लेकर बातें हो रही हैं। कैटरीना कैफ के समर्थन में लोग आ गए हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ज्यादातर वक्त साथ में गुजार रहे हैं और विक्की कौशल उनका काफी ध्यान रखते हैं।
काम से लिया ब्रेक
प्रेग्नेंसी की वजह से कैटरीना कैफ किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है। आखिरी बार उनको काफी पहले फिल्मों में देखा गया था। देखने वाली बात होगी कि मां बनने के कितने समय के बाद वो फिल्मों में दोबारा वापसी करेंगी। किसी ने नहीं सोचा था कि कैटरीना कैफ की शादी एक दिन विक्की कौशल से हो जाएगी। फिलहाल फैंस इस इंतजार में हैं कि उनके घर बेटा आता है या बेटी।


Click it and Unblock the Notifications











