लो सोनाक्षी पर भी चढ़ा बोल्डनेस का भूत

अभी तक शराफत का चोला पहने सोनाक्षी सिन्हा ने भी अब बोल्ड होने का मन बना लिया है। आपको जानकर हैरत होगी लेकिन यही सच है, खबर आ रही है कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म में सोनाक्षी एक हॉट आयटम नंबर करने जा रही है जो कि बिल्कुल ही तड़कता भड़कता होगा।

सोना इस गाने में शार्ट ड्रेस में नजर आयेंगी। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार के ही कहने पर सोनाक्षी ने इतना हॉट अंदाज अपनाने के लिए तैयार हुई हैं। क्योंकि मिस्टर अक्की ने कहा कि अगर बॉलीवुड में टॉप पोजिशन पर जाना है तो उन्हें थोड़ा बोल्ड लुक अपनाना होगा।

वैसे इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा साजिद खान की फ्लॉप फिल्म हिम्मतवाला में एक हॉट कैबरे डांस कर चुकी हैं। जिसमें उन्होंने परवीन बॉबी का रूप धरा था। इससे पीछे भी वजह यही बतायी गयी थी कि सोनाक्षी लोगों को जताना चाहती हैं कि वो भी स्कर्ट और टाईट जींस में डांस कर सकती है।

वो केवल लहंगे और साड़ी वाली अभिनेत्री नहीं हैं। क्योंकि साल 2010 की फिल्म दंबग से सोनाक्षी ने बॉलीवुड में कदम रखा है तब से ही सोनाक्षी मैडम ने लंहगे, सूट वाले ही रोल किये हैं।

लेकिन अफसोस ना हिम्मतवाला की रीमेक चली और ना ही सोनाक्षी का मूनवॉक, जो कि उन्होंने कैबरे में किया था। वैसे सोचने वाली बात यह है कि सिन्हा परिवार ने पहले ऐलान किया था कि सोनाक्षी आयटम नंबर नहीं करेंगी औऱ सोनाक्षी अपने परिवार के खिलाफ कोई काम नहीं करती हैं तो क्या ऐसे में मान लिया जाये कि सोनाक्षी अपने परिवार के खिलाफ जा कर आयटम नंबर करने जा रही हैं और उन्हें अपना करियर अपने परिवार के सिद्धांतों से ज्यादा प्यारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X