मतलब राखी-श्रीदेवी जैसी फिल्में करना चाहती हैं सोनाक्षी?

सोनाक्षी सिन्हा ने बहुत कम वक्त में ही लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। युवाओं की क्रेज बनी सोनाक्षी सिन्हा ने एक महिला प्रधान फिल्म साइन की है और कहा है कि वो अभी इस फिल्म के बारे में कुछ कह नहीं सकती हैं क्योंकि फिल्म के निर्माता ने अभी अपनी फिल्म एनाउंस नहीं की है।

Pics: घुड़सवारी करते हुए सोनाक्षी सिन्हा

लेकिन सोनाक्षी अपनी इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। इस बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि "घोषणा होने तक इंतजार कीजिए, जब तक निर्माता इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं कर देते, तब तक मैं इसके बारे में कुछ नहीं बता सकती।"

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि 'लुटेरा' के बाद उनके पास कई फिल्मों के प्रस्ताव आए लेकिन मुझे उनमें कुछ मजबूत एहसास नहीं हुआ। 'लुटेरा' मेरे लिए लिखी गई थी, लेकिन उसके बाद आई पेशकशें संतोषजनक नहीं थीं। मैं ऐसा रोल करना चाहती थी जिसमें फीमेक करेक्टर काफी स्ट्रांग हो इसलिए मैंने यह फिल्म साइन की है।

सोनाक्षी की बातें सुनकर फिल्मी पंडितों को सत्तर-अस्सी के दशक की रेखा और अस्सी-नंबे दशक की श्रीदेवी याद आती है क्योंकि इस तरह की बातें रेखा और श्री ही करती थीं जिन्होंने पुरूष प्रधान हिंदी सिनेमा में अपनी एक सशक्त और अलग पहचान बनायी है, अगर वाकई में सोनाक्षी सिन्हा का इरादा भी इन अभिनेत्रियों जैसा है तो उन्हें भी इन दोनों अभिनेत्रियों की तरह नंबर वन पोजिशन से कोई रोक नहीं सकती है।

फिलहाल तो सोनाक्षी 'हॉली डे' के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो कि 6 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म का का निर्देशन ए.आर. मुरुगादास ने किया है। इसमें अक्षय कुमार नायक के किरदार में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X