..................... Sonakshi Sinha gave a big statement about director Sanjay Leela Bhansali - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी सिन्हा ने निर्देशक संजय लीला भंसाली को लेकर दिया बड़ा बयान, हिंदी सिनेमा को लेकर भी की बात

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha statement: हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने निर्देशक संजय लीला भंसाली अपने वेब शो 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब सोनाक्षी सिन्हा ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने पर खुलकर बात की और बताया के लोग उन्हें क्यों भारत का असली रत्न कहते हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, सोनक्षी सिन्हा इस वेब शो का हिस्सा है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कि वह इस सीरीज का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। फिल्म इंडस्ट्री में हर एक्ट्रेस भंसाली की फिल्मों की हीरोइन बनना चाहती है या उसका सपना देखती है।

भंसाली की खासियत बताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि निर्माता अपनी फिल्म की महिला पात्रों को शक्तिशाली भूमिकाओं में चित्रित करता है जो भारतीय सिनेमा में एक छाप छोड़ती है। मैं बहुत दिनों से उनके साथ काम करना चाहती थी और अब मुझे वह मौका मिल गया है।

संजय के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए सोनाक्षी ने कहा, भंसाली के साथ काम करना एक जादू का शो देखने जैसा है। वह अपनी फिल्म के हर पात्रों में सर्वश्रेष्ठता लाते हैं। दर्शक भंसाली के पात्रों को स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते हैं।

मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि अपने करियर में मुझे भंसाली के साथ काम करने का मौका मिला। मैंने 'हीरामंडी' में अपना बेस्ट देने की कोशिश की है और उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को भी यह सीरीज काफी पसंद आएगी।

बता दें कि 'हीरामंडी' शो के आठ एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद इसका दूसरा सीजन भी 2024 तक वापस आएगा। 'हीरामंडी' की शूटिंग काफी लंबी चली है। हर शॉट को संजय लीला भंसाली ने निजी तौर पर देखा और फाइनल किया है। इस प्रक्रिया में काफी समय लगा है।

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसके जरिए वह ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फैंस इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंताजर कर रहा हैं, जाहिर है कि इस प्रोजेक्ट में कई सारी हसीनाएं एक साथ दिखाई देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X