शादी में रौनक जमाने आईं सोनाक्षी की दोस्त हुमा कुरैशी, रजिस्टर मैरिज के लिए इकबाल हाउस पहुंचा परिवार

Sonakshi sinha friend Huma Qureshi came to House: इंतजार खत्म हुआ आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका सभी को इंतजार था। जी हां, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी होने जा रही है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए कई मेहमान घर पर आ चुके हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi sinha) की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) शादी से एक दिन पहले ही रामायण हाउस में आ गई थीं। हुमा के साथ ही उनके भाई भी नजर आ रहे थे।
हुमा कुरैशी पहुंची सोनाक्षी के घर
सफेद रंग की ड्रेस पहने हुमा कुरैशी सोनाक्षी के घर में जैसे ही एंट्री करती हैं वह सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा मिल जाती हैं। पूनम और हुमा काफी देर तक बात करती हैं फिर वह सोनाक्षी से मिलने के लिए चली जाती हैं। बता दें कि हुमा और सोनाक्षी काफी अच्छी दोस्त हैं उनकी सभी रस्मों में हुमा साथ नजर आई थीं। बैचलर पार्टी में भी हुमा कुरैशी सबसे आगे नजर आईं थीं। बता दें कि हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा का बॉन्ड काफी अच्छा है दोनों साल 2022 में आई फिल्म डबल एक्स एल में नजर आई थीं। इसी फिल्म में जहीर इकबाल भी सोनाक्षी के साथ दिखे थे।
इकबाल हाउस में होगी शादी
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों एक दूसरे को सात सालों से डेट कर रहे हैं। बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। इस पार्टी के बाद से दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए और फिर एक दूसरे को दिल दे बैठे। लंबे समय तक डेट करने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैन्स को दोनों की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि शादी इकबाल रतनसी हाउस में होने जा रही है। शादी के लिए सोनाक्षी सिन्हा अपने घर से निकल चुकी हैं। वहीं उनका परिवार भी इकबाल हाउस जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











