'दबंग 3' से रज्जो यानि की सोनाक्षी सिन्हा का First LOOK- बेहद खूबसूरत
सलमान खान के बाद अब दबंग 3 से फिल्म की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का भी फर्स्ट लुक आ चुका है। पहली दो फिल्मों की तरह ही सोनाक्षी यहां भी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। सलमान खान ने इंदौर में फिल्म की शूटिंग इस हफ्ते से शुरु कर दी है। वहीं, अब सोनाक्षी ने भी शूटिंग ज्वॉइन किया है। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।
सोनाक्षी ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- RAJJO is back!!! From Dabangg, to Dabangg 3...Its homecoming. Day 1 of shoot for me today, wish me luck ❤️

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दबंग 3 के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए घर वापसी जैसा होगा।
दबंग में रज्जो का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, मैंने दबंग से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और अब दबंग 3 भी शुरु हो चुकी है। दबंग और दबंग 2 की रिलीज के बाद हमने बहुत बड़ा समय लिया है लेकिन मैं बेहद एक्साइटेड हूं।
Namaste, Salaam Alaikum, Hello and a big thank you to all my fans & the police of #madhyapradesh #maheshwar #dabangg3 @PDdancing @arbaazSkhan @Nikhil_Dwivedi pic.twitter.com/ubN1X33jI8
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 3, 2019


Click it and Unblock the Notifications