हैप्पी फिर भाग जाएगी: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म की फोटो वायरल, मलेशिया में हो रही है शूटिंग
सोनाक्षी सिन्हा अपने बेहतर अभिनय के लिए जानी जाती है। इस समय वो फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी की शूटिंग में व्यस्त है और इस समय फिल्म की शूटिंग मलेशिया में हो रही है। बता दे कि ये फिल्म हैप्पी भाग जाएगी का सीक्वेल है और इस फिल्म में डायना पेंटी नजर आई। इस फिल्म में सोनाक्षी ने डायना को रिप्लेस किया है और खुद इस फिल्म में जगह बना ली है।
सोनाक्षी सिन्हा इस तरह की फिल्म में पहली बार काम करने वाली है और इस फिल्म को पूरी तरह से कॉमेडी स्क्रिप्ट पर बनाई जा रही है। सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली है और फिल्म की कहानी उनके ही इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आने वाली है।

बता दे कि फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम इस समय मलेशिया में है और इस बात की जानकारी खुदो सोनाक्षी सिन्हा ने एक फोटो सोशल मीडिया में शेयर करते हुए दी है। इस फोटो में सोनाक्षी सिन्हा दुल्हन के कॉस्ट्यूम में नजर आ रही है और बेहद नॉटी फेस के साथ फिल्म की कहानी का थोड़ा सा किस्सा तो बयान कर ही रही है।
इसके पहले फिल्म हैप्पा भाग जाएगी 2016 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में डायना पेंटी ने जबरदस्त अभिनय किया था जिसको लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद वो कॉमेडी फिल्म का सीक्वेल बनाने की बात सामने आई थी।
2016 में आई फिल्म हैप्पी भाग जाएगी की कहानी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी और इस फिल्म में अपनी ही शादी से भागने वाली हैप्पी यानि डायना पेंटी गलती से पाकिस्तान पहुंच जाती है और उसके बाद फिर जो अफरा तफरी मचती है वो सीन फिल्म में जान डाल देती है।
सोनाक्षी सिन्हा ने इसके पहले फिल्म अकीरा की थी जिसमें फिल्म की कहानी उनके ही इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आ रही थी। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म मे काफी अच्छा अभिनय किया था और लोगों को उनकी एक्टिंग पसंद आई थी।
हालांकि वो फिल्म एक ड्रामैटिक एक्शन फिल्म थी। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आएंगी जिसकी तैयारी अब शुरु कर दी गई है।
सोनाक्षी सिन्हा इसके पहले भी दबंग की दोनो फिल्मों में नजर आ चुकी है और लोग इस फिल्म में रज्जो के किरदार में सोनाक्षी को पसंद करते है।


Click it and Unblock the Notifications