निर्भीक हैं सोनाक्षी, आखिर बेटी किसकी हैं!
कहते हैं कि मांबाप से ही बच्चे सीखते हैं। कुछ ऐसा ही है 'सन ऑफ सरदार' की हिरोइन सोनाक्षी सिन्हा के साथ। वो भी पूरी अपने पापा पर गयी हैं। जिस तरह शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के एक निडर हीरो थे साथ ही जिन्हें बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से बुलाया जाता था उसी तरह सोनाक्षी भी काफी निर्भीक और तेज तर्रार एक्ट्रेस हैं। हाल ही में आई फिल्म सन ऑफ सरदार में सोनाक्षी ने कई स्टंट और एक्शन सीन्स किये हैं। और अब अपना अगली रिलीज होने वाली फिल्म 'दबंग 2' में भी सोनाक्षी कुछ अलग ही अंदाज में नज़र आएंगी।
'सन ऑफ सरदार' में तो सोनाक्षी के निडर स्वभाव को देख एक बार को खुद अजय भी हैरान रह गये। फिल्म के सभी एक्शन सीन सोनाक्षी ने खुद किये हैं। उन्होंने सेट पर ही बाइक चलाने की ट्रेनिंग भी ली और बाकी एक्शन सीन्स करने की ट्रेनिंग भी उन्हें दी गयी। अजय ने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ के साथ बात करते समय सोनाक्षी की तारीफ करते हुए कहा कि "सोनाक्षी की सबसे अच्छी बात ये है कि उन्हें डर नहीं लगता" तो इसपर सोना का जवाब था "आखिर बेटी किसकी हूं।"
सोनाक्षी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले अपने परिवार वालों की राय जरुर लेती हैं। साथ ही उनका मानना है कि उनके पापा ने इस इंडस्ट्री में 35 साल पूरे किये हैं तो उनके अनुभव का फायदा वो हमेशा उठाती हैं।
सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें एक्शन करना बहुत पसंद है लेकिन अभी तक उन्हें ऐसा मौका नहीं मिला। जब सन ऑफ सरदार में उन्हें थोड़ा सा मौका मिला तो उन्होंने झट से इस मौके को पकड़ लिया। अब इस दिसंबर एक बार फिर से देखिये सोनाक्षी को दबंग चुलबुल पांडे के साथ। आइये दिखाते हैं दबंग 2 में सोनाक्षी की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications











