..................... Sonakshi Sinha's Facebook fans number crossed 1 crore - Hindi Filmibeat

सोना की अदाकारी नहीं खूबसूरती के फैन हैं लोग

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की एक खूबसूरत अदाकारा हैं, दबंग फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सोनाक्षी के फैंस की संख्या महज तीन से चार सालों में ही एक करोड़ पार कर गयी है। लोगों का कहना है कि सोनाक्षी की अदाकारी तो इतनी खास नहीं है कि लोग उनकी अदाकारी के फैन हो जाएं लेकिन हां सोनाक्षी की खूबसूरती के जरुर लोग फैन हैं। सोना ने दबंग फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद सोनाक्षी को एक के बाद एक बड़े बैनर की फिल्में मिलनी शुरु हो गयीं। सोनाक्षी ने अभी तक बॉलीवुड के अधिकतर हिट कलाकारों के साथ काम कर लिया है। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और अजय देवगन तक सोनाक्षी के साथ काम कर चुके हैं और सोनाक्षी की काफी तारीफ भी करते हैं।

सोनाक्षी ने बॉलीवुड में अपने काम के साथ ही साथ अपने को-स्टार्स के साथ अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा बटोरी है। जैसे हाल ही में शाहिद कपूर के साथ सोनाक्षी के अफेयर की काफी चर्चा हुई हालांकि सोनाक्षी ने कहा कि वो और शाहिद अच्छे दोस्त हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं। अब सोनाक्षी अर्जुन कपूर के साथ फिल्म तेवर कर रही हैं और एक बार फिर से उनके अर्जुन के साथ अफेयर के चर्चे आम हो रहे हैं। खैर सोनाक्षी को फेसबुक पर इतना चाहने वाले लोगों में से अधिकतर का कहना है कि वो सोना की अदाकारी के नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती के फैन हैं।

सोनाक्षी ने अपना वजन भी पिछले कुछ समय में काफी कम कर लिया है। लेकिन ये भी सच है कि आजकल दर्शकों को जीरो साइज फीगर की जगह विद्या बालन जैसी अदाकारा ज्यादा सेक्सी लगती हैं। सोनाक्षी का भी वजन जरुर थोड़ा ज्यादा हो लेकिन सोनाक्षी के भी चाहने वालों की कमी नहीं है। अमित यादव जो कि मुबई के रहने वाले हैं उनका कहना है सोनाक्षी बहुत ही खूबसूरत अदाकारा हैं, जब भी वो परदे पर आती हैं तो उनकी अदाकारी पर तो ध्यान जाता ही नहीं लेकिन उनकी खूबसूरत जरुर हमें स्क्रीन पर नज़रें गड़ाए रखने को मजबूर कर देती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X