सन ऑफ सरदार रिलीज को लेकर बेकरार हैं सोनाक्षी
सन ऑफ सरदार को देखने के बाद सोनाक्षी इतनी खुश हो गयीं की उन्होंने झट से अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा मैंने सन ऑफ सरदार अपने परिवार के साथ देखी। और अब मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है कि आप उसे देखें। साथ ही सोना अपनी फिल्म के साथ सलमान खान की फिल्म दबंग 2 के टीजर के रिलीज होने को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने लिखा "गेस कौन वापस आया है। सन ऑफ सरदार के साथ देखिये ट्रेलर। "
सोनाक्षी सिन्हा ने ये भी कहा कि वो 100 करोड़ क्लब में शामिल होने को लेकर कुछ नहीं सोच रही हैं वो बस ये चाहती हैं कि फिल्म सफल हो। सोनाक्षी ने कहा कि वो कभी अपनी छत पर जाकर नहीं चिल्लाएंगी कि उनकी फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गयी है। साथ ही जब तक है जान के साथ चल रहे विवाद को लेकर भी सोना ने बड़ा ही पॉसिटिव जवाब दिया और कहा "मैं स्वथ्य प्रतियोगिता में विश्वास रखती हूं।"
13 नवंबर को रिलीज हो रही सन ऑफ सरदार और जब तक है जान की असली जंग शुरु होगी 14 नवंबर से जब फिल्म का कलेक्शन आना शुरु होगा। तो बस कुछ दिन और इंतजार कीजिये सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना कैफ की खुबसूरती, अजय देवगन का एक्शन और शाहरुख का रोमांस देखने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications
