दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की सगाई, मंगेतर के साथ सामने आायी पहली तस्वीरें , इतनी खूबसूरत !

बॅालीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया है। सोनाक्षी इस फोटो में किसी का हाथ थामे नजर आ रही हैं। इसके साथ सोनाक्षी ने एक खास अंगूठी भी पहन रखी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई कर ली है, देखने पर तो यही लग रहा है कि सोनाक्षी को अपना राजकुमार मिल गया है।

Sonakshi Sinha

कई सोशल मीडिया यूजर्स यह कयास लगा रहे हैं कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी तीन तस्वीरों के साथ इस तरफ इशारा दिया है कि उनके जीवन में बहुत कुछ बड़ा होने वाला है। जिसका इंतजार वह सालों से कर रही हैं। सोनाक्षी इस तस्वीर में किसी का हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं। लेकिन वह कौन है, इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

मिस्ट्री मैन जहीर इकबाल

मिस्ट्री मैन जहीर इकबाल

खबरों के अनुसार यह मिस्ट्री मैन जहीर इकबाल हैं। इससे पहले भी कई दफा जहीर इकबाल का नाम सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिलेशनशिप के लिए जोड़ा गया है। जहीर इकबाल, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के बीच भी खास कनेक्शन है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बीच दोस्ती

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बीच दोस्ती

मिली जानकारी अनुसार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बीच दोस्ती का आगाज होने की वजह सलमान खान ही बने हैं। जहीर इकबाल फिल्म इंडस्ट्री में अभी नए हैं। साल 2014 में सोहेल खान की फिल्म जय हो में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने काम किया।

जहीर इकबाल का बयान

जहीर इकबाल का बयान

इसके बाद वह नोटबुक, डबल एक्सएल में भी बतौर हीरो एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में जहीर ने अपनी लव लाइफ को लेकर कहा था कि मैं यह सब बहुत समय से सुन रहा हूं। मुझे इन सबसे फर्क नहीं पड़ता है। अगर आप यह सोच रहे हैं तो ठीक ही होगा। अगर आपको यह सोचकर खुशी होती है कि मैं और सोनाक्षी साथ हैं तो यह खुशी की बात है। अगर आप यह सोचकर दुखी हैं तो आई एम सॅारी, इस बारे में सोचना बंद कर दें।

मिस्ट्री मैन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा

मिस्ट्री मैन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा

सोनाक्षी सिन्हा ने मिस्ट्री मैन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा है कि मेरे लिए यह बड़ा दिन है। मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सपना सच होने जा रहा है।इसे आपके साथ शेयर करने का मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X