सोनाक्षी एक समय में दो फिल्मे कैसे प्रमोट कर सकती हैं- सैफ!
सोनाक्षी सिन्हा के इस कदर एक साथ दो फिल्में करने और बिना वक्त लिये लगातार काम करते रहने को लेकर सैफ अली खान काफी परेशान हैं। अपने इंटरव्यू के दौरान जब सैफ से वनइंडिया की रिपोर्टर ने सवाल किया कि बुलैट राजा की रानी के बारे में कुछ बताइये जो कि इस साल सिनेमाहॉल की भी रानी बनी रहीं तो इसपर सैफ ने कहा मुझे समझ ही नहीं आता कि वो एक साथ दो फिल्में कैसे कर लेती हैं। और उसके बाद दोनों फिल्मों के प्रमोशन भी। ये वाकई हैरानी की बात है। वैसे सोनाक्षी काफी अच्छी और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उनके साथ काम करके ऐसा लगा कि मैं उन्हें काफी समय से जानता हूं।
सैफ ने कहा कि एक साथ दो फिल्में करने के लिए हिम्मत चाहिए जो कि सोनाक्षी में है। पिछले साल सोनाक्षी ने 5 फिल्में की थीं और इस साल उनकी 6 फिल्में रिलीज हुई हैं। अब देखना है कि अगले साल के लिए सोनाक्षी ने कितनी फिल्में सोची हैं। वैसे तो इस साल सोनाक्षी के अपीरियंस भले ही बहुत ज्यादा रहे लेकिन उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। तो सोना को अब ये समझना चाहिए कि फिल्मों की क्वांटिटी नहीं बल्कि फिल्मों की क्वालिटी मायने रखती है। यूं नहीं शाहरुख, सलमान और आमिर एक समय में एक ही फिल्म पर ध्यान देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












