सोनाक्षी का आइटम नंबर देख शरमा जाएंगी श्रीदेवी

सोनाक्षी सिन्हा चाहे जितनी भी कोशिश कर लें आइटम गर्ल बनने की लेकिन उन्हें आइटम गर्ल बनने के लिए कुछ मेहनत भी करनी पड़ेगी। सिर्फ दूसरों को खामोश करके सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड पर राज नहीं कर सकतीं। जबसे ये खबर आई है कि साजिद खान की आने वाली फिल्म हिम्मतवाला में सोनाक्षी सिन्हा डिस्को डांस के रुप में एक आईटम नंबर करेंगी तब से लोग इस बारे में बात करने लगे हैं कि सोनाक्षी अपने इस नये डांस रुप में कितनी सफल होंगी। खबर तो ये भी है कि सोनाक्षी सिन्हा हिम्मतवाला के गाने 'थैंक गॉड इट्स फ्राइडे' में परवीन बॉबी और श्रीदेवी के रुप में भी नज़र आने वाली हैं।

लेकिन ये कोई पहली बार नहीं है कि जब सोनाक्षी आइटम नंबर कर रही हैं। इससे पहले पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ओह माई गॉड में भी सोनाक्षी सिन्हा ने गो गो गोविंदा नाम का आइटम नंबर किया था। प्रभुदेवा की वजह से वो गाना काफी चला लेकिन सोनाक्षी का डांस कुछ खास नज़र नहीं आया। उसके बाद सोनाक्षी ने सलमान खान की फिल्म दबंग 2 में भी एक क्लासिकल डांस परफॉर्म किया लेकिन दबंग 2 में करीना के फेविकॉल आइटम नंबर ने सोनाक्षी को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया। अब एक बार फिर से सोनाक्षी एक आइटम नंबर करने जा रही हैं। हालांकि ये आइटम नंबर भी टिपिकल आइटम नंबर नहीं होगा बल्कि ओल्ड डिस्को डांस का रुप होगा लेकिन फिर भी ये एक आइटम नंबर ही कहलाएगा।

हालांकि हिम्मतवाला के निर्देशक साजिद खान ने कहा कि अगर सोनाक्षी सिन्हा इस गाने के लिए हां नहीं करतीं तो वो इस गाने को ही फिल्म से हटा देत लेकिन लोगों का कहना है कि इस बार भी सोनाक्षी उन्हें निराश ही करेंगी क्योंकि सोनाक्षी कभी आइटम नंबर कर ही नहीं सकतीं हैं। गुजरात के अनुज का कहना है "सोनाक्षी सिन्हा का डांस देखकर श्रीदेवी शरमा जाएंगी। क्योंकि ओह माई गॉड में सोनाक्षी का डांस देखकर ये यकीन हो गया कि वो डांस नहीं कर सकती हैं।" लखनउ के आशीष का कहना है "सोनाक्षी बहुत मोटी हैं और उनपर आइटम नंबर सूट नहीं होता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X