डिस्को दिवानों के लिए सोनाक्षी का नया अवतार
यूं तो सोनाक्षी सिन्हा अपने बढ़े हुए वजन की वजह से फिल्मों में आइटम सॉंग नहीं करती हैं लेकिन पिछले साल उन्होंने ओह माई गॉड में गो गो गोविंदा सॉंग किया था वो भी डांसिंग गुरु प्रभु देवा के साथ। उसके बाद सोनाक्षी ने फिल्म दबंग 2 में भी एक क्लासिकल डांस किया जिसकी सभी ने तारीफ की। अब सोनाक्षी सिन्हा डिस्को डांस में अपना जलवा बिखरने जा रही हैं। इस डिस्को डांस में सोनाक्षी सिन्हा अपने समय की काफी मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों परवीन बॉबी और श्रीदेवी के रुप में नज़र आएंगी।
'थैंक गॉड इट्स फ्राइडे' की तस्वीरों में से कुछ तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म शान में परवीन बॉबी की तरह ड्रेस पहनी है तो कुछ सीन्स में वो चालबाज की श्रीदेवी के ड्रेस में नज़र आएंगी। हिम्मतवाला फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना मुख्य किरदार निभा रहे हैं और फिल्म का निर्देशन कि या है साजिद खान ने। साजिद ने इस गाने के लिए सोनाक्षी के चुनाव के बारे में बताते हुए कहा कि अगर सोनाक्षी सिन्हा इस गाने के लिए हां नहीं कहतीं तो वो इस गाने को फिल्म से निकाल ही देते क्योंकि जब उन्होंने इस गाने के बारे में सोचा तो उनकी पहली और आखिरी पसंद सोनाक्षी ही थीं।


Click it and Unblock the Notifications
