डिस्को डांस करेंगी हिम्मतवाली सोनाक्षी

Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा भले ही अपने ज्यादा वजन के चलते आइटम सॉंग में जलवा ना दिखा सकें लेकिन डांस की बाकी विधाओं में अपना हाथ आजमा रही हैं। पहले तो दबंग 2 में सोनाक्षी ने एक क्लासिकल डांस किया था और उसके बाद अब खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म हिम्मतवाला के दूसरे संस्करण के विशेष गीत थैंक गॉड इट्स फ्राइडे में 80 के दशक का डांस करती नज़र आएंगी। सूत्रों के अनुसार इस गाने में सोनाक्षी के साथ इस डांस में लगभग 100 नर्तक और 400 लोगों भी शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार यह एक रेट्रो डिस्को गीत है, जिसमें रिफ्लेक्टिव डांस फ्लोर, आइनें और हर चीज चमक धमक वाली मिलेगी। इस गीत के लिए सोनाक्षी की ड्रेस मनीष मल्होत्रा डिजाइन कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना भी मुख्य भूमिका निभाएंगें। हिम्मतवाला फिल्म सबसे पहले 1983 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में जीतेंद्र के साथ श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन किया था के राघवेन्द्र ने। फिल्म में जीतेंद्र ने अपने स्टाइल में डिस्को डांस किया था जो कि काफी फेमस हुआ था।

अब इसी के दूसरे संस्करण में भी निर्देशक साजिद खान कुछ डिस्को डांस डालना चाहते हैं और वो भी 80 के दशक के। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। सोनाक्षी सिन्हा के लिए डिस्को डांस करना एक चैलेंज होगा। अजय देवगन के साथ परेश रावल, महेश मांजेरेकर भी फिल्म में नज़र आएंगे। ये फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी। अब देखना है कि क्या सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता के जमाने के मशहूर एक्टर और डासंर जितेंद्र की तरह डिस्को डांस कर पाएंगी और लोगों को एंटरटेन कर पाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X