सोनाक्षी ने सैफ से कहा रानी मैं 'बुलेट राजा' तू!
2010 में सलमान खान के साथ 'दबंग' जैसी हिट फिल्म देने के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में सफलता पूर्वक अपना पहला कदम रखा। 'दबंग' के सलमान खान के साथ सोनाक्षी की जोड़ी काफी हिट रही। इसके बाद 2012 में एक बार फिर से सोनाक्षी ने एक बड़ा धमाका किया अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौर से। बॉक्स ऑफिस पर ये सोनाक्षी की दूसरी हिट फिल्म थी। अब बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ भी सोनाक्षी जोड़ी बनाएंगी बुलेट राजा में।
'राउडी राठौर' के बाद सोनाक्षी ने अक्षय के साथ ही 'जोकर' फिल्म की जो की बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गयी। उसके बाद सोनाक्षी ने एक बार फिर से जबरदस्त एंट्री की अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार से जो कि इसी हफ्ते 13 तारीख को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर लगते हैं बवाल मचा दिया। सोनाक्षी के एक्शन,कॉमेडी को देख हर कोई दंग रह गया। साथ अजय के साथ सोनाक्षी के रोमांटिक सीन्स भी बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा गये।
अब सोनाक्षी इस साल के अंत तक एक बार फिर से सलमान खान के साथ दबंग 2 में नज़र आएंगे और साथ ही अगले साल छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ पहली बार 'बुलेट राजा' में नज़र आएंगी। इस फिल्म को लेकर सोनाक्षी खासा उत्साहित हैं। सोनाक्षी ने कहा की सैफ के साथ उनकी जोड़ी बहुत नयी और ताजगी से भरपूर नज़र आएगी। "मैं काफी समय से उनके साथ काम करना चाहती थी। बुलेट राजा के जरिये भाग्यवश ये मौका मुझे मिला। मैं सैफ के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।"


Click it and Unblock the Notifications