First LOOK: अजय देवगन की 'टोटल धमाल' में नया धमाका- सोनाक्षी सिन्हा की जबरदस्त एंट्री
अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल में 1977 में आई फिल्म इंकार का सुपरहिट क्लासिक गाना मूंगड़ा मूंगड़ा रिक्रिएट किया जा रहा है। इस गाने पर सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन थिरकते दिखेंगे। गाने से फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह गाने एक बार फिर छाने वाला है। गाने को कोरियोग्राफ आदिल शेख ने किया है।
50 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग- ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बनाएगी रिकॉर्ड
अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म टोटल धमाल 8 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। बता दें, यह पहले कॉमेडी होगी, जो 3डी पर रिलीज की जाएगी। इस कॉमेडी फिल्म को काफी बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अजय देवगन, मारुति और फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं।

मुख्य कलाकारों के अलावा फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में होंगे। जाहिर है फिल्म को लेकर बेसब्री काफी बढ़ चुकी है।
खैर, रीमेक गानों की बात करें तो पिछले कुछ सालों में इसका चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ चला है। लगभग हर फिल्म में एक पुराने का रीमेक जरूर जोड़ दिया जाता है। यहा देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications