आइटम गर्ल ना बन सकीं तो माइकल जैक्सन बन गयीं!

सोनाक्षी सिन्हा आजकल बॉलीवुड में नये नये प्रयोग करने की कोशिश कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों से साजिद खान की आने वाली फिल्म हिम्मतवाला में सोनाक्षी सिन्हा के आइटम नंबर ने वैसे भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं और अब एक बार फिर से उनका आइटम नंबर सुर्खियों में है। खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा इस आइटम सॉंग में माइकल जैक्सन का विश्व भर में फेमस डांस स्टेप मून वॉक करती नज़र आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा ने अभी तक अपनी कुछ फिल्मों में अलग अलग तरह के डांसिग स्टाइल को अपनाया है। हालांकि सोनाक्षी के आइटम सॉंग्स को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया इसीलिये सोना अब कुछ और नया करने की कोशिश में हैं।

sonakshi sinha

अजय देवगन और तमन्ना अभिनीत फिल्म हिम्मतवाला में सोनाक्षी सिन्हा एक आइटम नंबर कर रही हैं। इस आइटम गाने के बोल हैं थैंक गॉड इट्स फ्राइडे। साजिद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म कई साल पहले जीतेंद्र और श्रीदेवी पर बनी फिल्म हिम्मतवाला का सीक्वल है। सोनाक्षी सिन्हा के आइटम स़ंग के बारे में सुनने के बाद हर कोई यही बात कर रहा है कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा को क्या सूझी कि वो अब माइकल जैक्सन की स्टाइल कॉपी कर रही हैं। कुछ का कहना है कि सोनाक्षी आइटम सॉंग करके तो खुद को अपनी को-स्टार्स करीना कपूर और कैटरीना कैफ से बराबरी तो कर नहीं पाईं तो उन्होंने शायद सोचा कि चलो कुछ अलग हटकर किया जाए। अब सोनाक्षी सिन्हा के इस नये अवतार को देखकर लोग तो हैरान होने वाले हैं साथ ही अगर सोना का ये नया रुप लोगों को पसंद आ गया तो शायद आइटम सॉंग की दुनिया में एक और नये स्टाइल की शुरुआत हो जाए।

सोनाक्षी सिन्हा इससे पहले पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ओह माई गॉड में प्रभुदेवा के साथ गो गो गोविंदा डांस नंबर पर परफॉर्म कर चुकी हैं। इसके बाद सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ रिलीज हुई फिल्म दबंग 2 में भी एक क्लासिकल डांस किया था। सोनाक्षी ने इऩ सभी डांस नंबर्स में अलग अलग तरह डासिंग स्टाइल को यूज किया है। लेकिन मानना पड़ेगा कि सोनाक्षी का ये नया और हटकर डांसिंग स्टाइल वाकई मुश्किल है। थैंक गॉड इट्स फ्राइडे गाने में सोनाक्षी ने श्रीदेवी और परवीन बॉबी का रुप भी धारण किया है। अब जानने के लिए कि आखिर सोना अपने इस एक आइटम सॉंग में किन किन रुपों में नज़र आएंगी ये तो देखने वाली बात होगी। लेकिन इसके लिेए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X