रूमर्ड बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal संग डिनर डेट पर पहुंची Sonakshi Sinha तो फैंस ने कपल को दे दी शादी की सलाह

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल भले ही अपने रिश्ते को लेकर कुछ ना बोलो परंतु सबको पता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीती रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को डिनर डेट पर साथ जाते हुए देखा गया। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे थे। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) और जहीर (Zaheer Iqbal)के वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, फैंस दोनों को जल्दी शादी करने की सलाह भी दे रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पहुंचे डिनर डेट-
दोनों ने जब से साथ में फिल्म की है तभी से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। परंतु सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के फोटो और वीडियो हमेशा शेयर करते रहते हैं।
अब एक बार फिर से सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते को लेकर खबरें तेज हो गई जब बीती रात दोनों शानदार अंदाज में डिनर डेट पर पहुंचे। बैसे तो दोनों ने पूरी सावधानी रखी थी कि पैपराजी के सामने ना पड़े परंतु जब पैपराजी ने दोनों को साथ में देखा तो साथ में फोटोज मांग लिए। इसके बाद दोनों ने जमकर एक-दूसरे के साथ पोज दिए।
इस डिनर डेट के दौरान दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं और साथ में बहुत खुश भी नजर आ रहे थे। लुक की बात करें तो डिनर डेट के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने काले रंग का टॉप और नीली डेनिम जींस पहनी थी साथ ही उन्होंने श्रग भी अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए पहना था। वहीं जहीर इकबाल ने इस दौरान चेकर्ड शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहनी थी।
सोनाक्षी और जहीर का प्यार रिश्ता-
रिपोर्ट की मानें तो, दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी और एक्टर जहीर इकबाल का रिश्ता तब शुरु हुआ जब दोनो ने साथ में फिल्म की। फिल्म के सेट पर ही दोनों की दोस्ती हुई और बाद में प्यार। फिलहाल दोनों अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा बात नहीं करते हैं परंतु दोनों अकसर ही साथ देखे जाते हैं इसीलिए दोनों के रिश्ते पर मौहर लग चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications