सोनाक्षी सिन्हा के हीरे चोरी

सोनाक्षी के ये इयररिंग्स फिल्म सिटी में जोकर की शूटिंग के दौरान चोरी हुए। सोनाक्षी शूटिंग पूरी करके वापस अपनी वैनिटी में लौटी तो उन्हें पता चला कि उनके हीरे के इयररिंग्स गायब हैं। उन्होंने अपने इयरिंग्स वैन में काफी ढूंढे लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सूत्रों का कहना है कि इयररिंग्स चोरी हो जाने के बाद भी सोनाक्षी ने कोई बवाल नहीं मचाया और आराम से शूटिंग पूरी की।
जोकर के निर्देशक शिरिष कुंडर ने मिड डे को बताया, '24 मई को मेरा जन्मदिन था और सेट पर बड़ी भीड़-भाड़ थी। अक्षय ने एक पार्टी भी रखी थी। इसी दौरान सोनाक्षी के हीरे के एयररिंग्स उनकी वैनिटी से चोरी हो गए। ये चोरी फिल्म सिटी में हुई।'


Click it and Unblock the Notifications











