सोनाक्षी ने सलमान संग काम करने से किया इंकार, नाराज हैं सलमान!

सोनाक्षी सिन्हा और उनके गॉडफादर सलमान खान के बीच आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ अरबाज खान के निर्देशन में बन रही फिल्म किक में काम करने से इंकार कर दिया और इस वजह से सोनाक्षी सिन्हा और सलमान के बीच कुछ अनबन हो गयी। हालांकि सोनाक्षी का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है और सलमान खान के साथ उनका कोई झगड़ा नहीं हुआ है। लेकिन लोगों को नहीं लगता कि ये सच है। सलमान ने ही सोनाक्षी को बॉलीवुड में एंट्री दी और अब अगर सोना उन्हीं के साथ काम करने से इंकार कर देंगी तो सलमान खान का नाराज होना तो वाजिब है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि अरबाज खान उनके पास किक फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आए थे और उन लोगों ने आपस में फिल्म के बारे में बात भी की थी। लेकिन बाद में वक्त ना होने की वजह से सोनाक्षी ने फिल्म को हां कहने से मना कर दिया। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि सलमान खान और वो अच्छे दोस्त हैं और एक फिल्म मना करने से उनके और सलमान के बीच रिलेशन खराब नहीं हो जाएंगे। सोनाक्षी सिन्हा ने ये भी कहा कि अगर लोगों को लगता है कि सलमान खान मुझसे नाराज हैं तो ये बात उन्हें सलमान खान से जाकर पूछनी चाहिए।

फिल्हाल आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने अरबाज खान की फिल्म किक को ना किया था। क्योंकि सोनाक्षी अपनी बाकी फिल्मों में व्यस्त थीं। सोनाक्षी के मना करने के बाद जैकलीन फर्नांडीज को फिल्म के लिए साइन किया गया। सलमान खान ने किक फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। सलमान खान पहले विदेश में फिल्म की शूटिंग करने जाने वाले थे लेकिन सलमान के वीजा कैंसिल हो जाने के बाद उन्होंने मुंबई में ही शूटिंग करने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X