अक्षय कुमार फैन्स के लिए एक और अच्छी खबर...Twist के साथ!
अक्षय कुमार सोनाक्षी सिन्हा नमस्ते इंगलैंड में एक साथ आ रहे हैं ये तो सबको पता है लेकिन फिर खबरें थीं कि अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी सीरीज़ के लिए भी सोनाक्षी सिन्हा को साइन कर लिया गया है। हालांकि फैन्स इस खबर से काफी खुश थे।
लेकिन सोनाक्षी ने हाल ही में फैन्स को ये खबर दी कि वो अक्षय कुमार के साथ जॉली एलएलबी में काम नहीं कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ सुभाष कपूर की इस नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म के सीक्वल के लिए अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी फाइनल हो चुके हैं।
[टाइगर श्रॉफ इस नए स्टार किड से हारे....हाथ से निकली फिल्म! ]
फिल्म में अक्षय कुमार एक वकील का किरदार निभाएंगे जो इस बार किसी नए मुद्दे पर लड़ने की कोशिश करेगा। गौरतलब है कि जॉली एलएलबी नेशनल अवार्ड जीतने वाली फिल्म है जहां एक फिल्म एक अमीरज़ादे के हिट एंड रन केस के खिलाफ लड़ता भी है और जीतता भी है। इस केस की समानताएं सलमान खान के हिट एंड रन केस से काफी थी।
[#Target2017: एक अक्षय...2 ब्लॉकबस्टर फिल्में और 400 करोड़!]
फिल्म में यूं तो हीरोइन की कोई आवश्यकता ही नहीं है और हो सकता है यही कारण हो कि सोनाक्षी ने फिल्म को ना कहा हो। जानिए किन फिल्मों की कास्टिंग को लेकर चल रही है ऊठापटक -


Click it and Unblock the Notifications











