PHOTOS: शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ इस तरह सजाया जहीर इकबाल का घर, फैन्स को दिखाईं बेडरूम फोटोज़...

Sonakshi Sinha decore Zaheer Iqbal house: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा आए दिनों जहीर इकबाल के साथ पब्लिक एरिया में नजर आती हैं। दोनों की जोड़ी फैन्स द्वारा खूब पसंद की जा रही है। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में सोनाक्षी ने अपने बेडरूम की इनसाइड तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
सोनाक्षी ने अपने हाथ से सजाया घर
बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने हाथ से जहीर इकबाल का घर सजाती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी अपने हाथ से जहीर का घर सजाती हैं और अपने बेडरूम में अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें लगाती हैं। सोनाक्षी ने अपने पूरे कमरे को अपने मन मुताबिक सजाया है। बता दें कि सोनाक्षी को अपने हाथों से घर सजाता देख फैन्स बेहद खुश हो रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
भाई से चल रही है नाराजगी
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को रजिस्टर मैरिज की थी। दोनों की शादी में परिवार के चंद लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी बड़ी ही सादगी से हुई थी और रिसेप्शन बड़ा और आलीशान रखा था। दोनों के रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। हैरानी वाली बात यह है कि अपनी इकलौती बहन की शादी में सोनाक्षी के दोनों भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। और ना ही दोनों ने अपनी बहन को शादी की बधाई दी थी।


Click it and Unblock the Notifications