सोनाक्षी सिन्हा कर चुकी हैं 2015 का धमाकेदार डेब्यू...देखिए यहां
[बॉलीवुड समाचार] सोनाक्षी सिन्हा 2015 का सिंगिंग डेब्यू कर चुकी है और ये धमाकेदार है। उनका गाना आज मूड इश्कोहॉलिक है सबकी प्लेलिस्ट में शामिल है और इस साल का पार्टी एंथम है। इस गाने को टी सीरीज़ ने UC WEB के साथ मिलकर लॉन्च किया है। UC Web भारत का सबसे पॉपुलर मोबाइल ब्राउसर है।
गाने का टीज़र कुछ दिनों पहले UC ब्राउसर पर लॉन्च किया गया था और गाने का पूरा वर्जन टीसीरीज़ के यू ट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। आज मूड है इशकोहॉलिक एक हिप हॉप नंबर है जो इस साल की हर पार्टी की जान होगा। सोनाक्षी सिन्हा पूरे वीडियो में कूल और फंकी लुक में नज़र आई हैं। और इस गाने को रिलीज़ करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था क्योंकि सब इस समय 2016 का स्वागत करने के लिए पार्टी के मूड में हैं।
गाने ने रिलीज़ होते ही 24 घंटे के अंदर 3 लाख व्यूज़ पा लिए हैं और ये गाना इस साल हर युवा का फेवरिट बनने वाला है और हर पार्टी की जान।
गाना सुनने के लिए क्लिक करें

गाने को गोआ के समुद्र तट पर फिल्माया गया है और इसे डांस इंडिया डांस और एबीसीडी फेम सलमान यूसुफ खान ने कोरियोग्राफ किया है। गाने के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि ये मेरा सपना और मैंने इसे पूरी लगन से निभाने की कोशिश की है। उम्मीद करती हूं कि इश्कोहॉलिक लोगों को पसंद आएगा।
टीसीरीज़ के साथ इस यूथ नंबर के लिए यूसी ब्राउसर ने हाथ मिलाया है और गाने के बोल दिए हैं मीत ब्रदर्स और कुमार ने जो हर पार्टी एंथम की जान होते हैं। गौरतलब है कि म्यूज़िक के क्षेत्र में टीसीरीज़ हमेशा से ही उम्दा काम करता रहा है और युवाओं का फेवरिट है। वैसे ही UC BROWSER को भी युवाओं ने दिल से अपनाया है और इसके माध्यम से इंटरटेनमेंट की हर ज़रूरत को पूरा करते हैं।
केन्नी ये, एम डी, UC BROWSER ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि युवाओं की स्मार्टफोन लाइफ को और बेहतर बना सकें। हम भारत के टॉप मोबाइल ब्राउसर हैं और सबसे ज़्यादा बॉलीवुड कंटेंट देते हैं जिनमें गाने, वीडियो और फिल्में शामिल हैं। सोनाक्षी के गाने को यूसी ब्राउसर पर काफी फैन्स मिलने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











