मैं वेलेंटाइन डे से नफरत करती हूं: सोनाक्षी

शॉटगन मुर्गन यानि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म 'लुटेरा' में अपने साथ काम करने वाले रणवीर सिंह के साथ डेटिंग की खबरों को पूरी तरह से बकवास बताते हुए कहा कि वह फिलहाल किसी के साथ भी डेटिंग नहीं कर रहीं हैं।

सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली सोना का कहना है कि उनको वेलेन्टाइन्स डे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। यह बात उन्होंने खुद अपने ट्विटर पर लिखी है।

अपनी बात आगे बढ़ते हुए वो कहती है कि मुझे पता है साथ काम करने वाले अभिनेताओं से जुड़ी हर तरह की खबरों से अच्छी सनसनी फैलाती हैं और चर्चा का विषय बनती हैं। लेकिन मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि मैं फिलहाल किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रही हूं या मेरा किसी के साथ भी कोई अफेयर नहीं है।

आगे सोनाक्षी ने ट्विटर पर यह भी लिख दिया कि हां मुझे माफ कीजिए लेकिन मैं वेलेंटाइन्स डे से नफरत करती हूं..।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X