सोनाक्षी ने बिकनी की जगह साड़ी में की गंदी बात
सोनाक्षी सिन्हा का जब ये गाना गंदी बात रिलीज हुआ तो इस गाने को देखकर सभी लोग हैरान रह गये। सोनाक्षी काफी हॉट और सेक्सी नज़र आ रही थीं भीगी साड़ी में और इसके अलावा सोनाक्षी ने गाने की रिलीज के दौरान भी काफी लटके झटके दिखाए लोगों सोनाक्षी के डांस के भी कायल हो गये। हालांकि आजकल सोनाक्षी धीरे धीरे अपने डांस में काफी नयापन ला रही हैं। वो भी सोनाक्षी ने प्रभु देवा के साथ इतनी फिल्में की हैं कि उन्हें भी प्रभु देवा के डांस की कुछ तो टिप्स मिल ही गयी हैं। इसी वजह से आज वो एक अच्छी डांसर बन गयी हैं।
सोनाक्षी के वजन के चलते उन्हें पहले आइटम सॉंग नहीं दिये जाते थे लेकिन पिछले कुछ समय से सोनाक्षी के बेहतरीन डांस और परफॉर्मेंस के चलते अब सोनाक्षी कुछ डांस नंबर्स फिल्मों में करने लगी हैं। जैसी कि उन्होंने बॉस फिल्म में भी एक डांस नंबर किया है। साथ ही अब सोनाक्षी के ऊपर हॉट गाने भी शूट किये जाने लगे हैं। लगता है कि सोनाक्षी ने अपना वजन कम ना करने का जो फैसला किया है उसकी वजह से निर्देशक अपना नुकसान ना कराकर सोनाक्षी जैसी हैं वैसे ही उनपर हॉट फिल्मी गाने शूट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












