रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा ने लगाए जमकर ठुमके, वायरल वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

Sonakshi Sinha, Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। हाल ही में एक बहुत ही क्यूट वीडियो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक डांस वीडियो सामने आया है जिनमें दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो-

सोनाक्षी सिन्हा पिछले लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। चर्चा है कि वह अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। कई मोकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। इसी बीच अब दोनों से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है।

इस वायरल वीडियो में सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे के साथ जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो किसी क्लब का है, जहां सोनाक्षी अपने सुपरहिट सॉन्ग 'चिंताता' पर एनर्जेटिक डांस कर फ्लोर पर आग लगाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं जहीर भी सोनाक्षी के स्टेप्स को कॉपी कर उनके साथ जमकर थिरके।

सोशल मीडिया पर दोनों का ये डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं, वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। किसी एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा कि दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं। तो वहीं किसी अन्यू यूजर ने लिखा कि 'भाभी मिल गई...'।

सोनाक्षी और जहीर का वर्कफ्रंट-

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं। बात सोनाक्षी के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल भी कई सारे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं।

Read more about: sonakshi sinha zaheer iqbal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X